दक्षिण कोरिया से Bihar आए 108 बौद्ध भिक्षु, यात्रा का मुख्य उद्देश्य….

कैमूर: विश्व शांति का संदेश लेकर दक्षिण कोरिया के बौद्ध विक्षुक भारत यात्रा पर आए हैं। 43 दिनों की भारत यात्रा में 108 भिक्षुक आए हैं। इनकी यात्रा उत्तर प्रदेश के सारनाथ से पैदल कैमूर पहुंची। रात में विश्राम के बाद मंगलवार अहले सुबह चैनपुर होते हुए भभुआ जगजीवन स्टेडियम पहुंचा। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह बोधगया के लिए रवाना हो गया। कैमूर जिले में पहुंचते ही इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयार दिखी। भभुआ जगजीवन स्टेडियम में विश्राम किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि विश्व में शांति को लेकर महात्मा बौद्ध के दिए गए उपदेश को पूरे विश्व मे फैलाना।

विश्व शांति के लिए कोरिया से भारत भ्रमण की 1160 किमी पदयात्रा पर कैमूर  पहुंचे 108 बौद्ध भिक्षु | 108 Buddhist monks reached Kaimur on a 1160 km  walk from Korea toजब पूरा विश्व कोरोना महामारी से उबरने की कोशिश में है और दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध हो रहे हैं, ऐसे वक्त में बौद्ध भिक्षु भाई चारे और शांति का संदेश लेकर भारत यात्रा पर हैं। दक्षिण कोरिया और भारत के बीच स्थापित संबंध के 50 साल पूरा होने पर दक्षिण कोरिया से बौद्ध विक्षुक भारत यात्रा पर 43 दिन के लिए आए हैं। हर जगह प्रशासन और जनता इनकी स्वागत कर रही है।

क्या बोले सुरक्षा में तैनात कर्मी
सुरक्षाकर्मी तारकेश्वर नाथ ने बताया कि यह सभी दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षु हैं, जो विश्व शांति को लेकर 43 दिन के लिए भारत यात्रा पर निकले हैं। विश्व में शांति का उपदेश दे रहे हैं। यूपी के सारनाथ से इनकी पैदल यात्रा शुरू हुई है जो कैमूर पहुंची है। रात्रि विश्राम कर बुधवार को बोधगया होते हुए राजगीर फिर वैशाली होते हुए कुशीनगर नेपाल होते हुए फिर लखनऊ के श्रावस्ती में यात्रा का समापन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading