देसी क’ट्टा लेकर थाने पहुंच गया युवक, है’रान रह गये पुलिसवाले

जहानाबाद: ग्रामीणों को लेकर एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर जहानाबाद के नगर थाने पहुंच गया। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने सबसे पहले कट्टा को जब्त किया और युवक से पूछताछ की तब पता चला कि वो न्याय की मांग के लिए गांव वालों को अपने साथ लेकर आया है।

जहानाबाद नगर थाना में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब देसी कट्टा लेकर एक युवक अपने ग्रामीणों के साथ नगर थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई गौरतलब है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में अहले सुबह आपसी विवाद में दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट हुई जीसमें एक गुट के लोग दूसरे गुट पर हमला करने के उद्देश्य से हथियार लेकर पहुंचा।

लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से हथियार लेकर आए युवक से हथियार छीन कर अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना मखदुमपुर थाना के पुलिस को दी गई लेकिन इस मामले में मखदुमपुर थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब सभी ग्रामीण हथियार लेकर जहानाबाद नगर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई फिलहाल नगर थाना के पुलिस देसी कट्टा को अपने कब्जे में लेकर तीनो युवक से पूछताछ कर रही है और सभी बिंदुओं पर नगर थाना के पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading