इस साल इस दिन है महाशिवरात्रि, जानें महत्व, मुहूर्त, पूजा-विधि और प्रसाद

महाशिवरात्रि के पर्व में महज कुछ दिन बचे हैं. लेकिन इस बार महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भोले नाथ के भक्तों में तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि शिवरात्रि का पावन पर्व इस साल कब मनाया जाएगा? यानि 18 फरवरी या 19 फरवरी को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है. आपको बता दें कि कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्दशी 18 फरवरी को रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी.

Shiv Parvati Vivah Katha | शिव पार्वती विवाह कथाऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को ही मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इसे मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए गौरी पुत्र गणेश और माता पार्वती के साथ शिवजी की पूजा की जाती है. और भोले नाथ को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है.

भोले बाबा को भांग से बनी चीजें काफी पसंद हैं. इसलिए आप महाशिवरात्रि के दिन भोले नाथ को भांग से बने पेड़े, या भांग से बनी ठंठाई को भी चढ़ा सकते हैं. फिर इसे प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2023 मुहूर्त- (MahaShivratri 2023 Muhurat)

 

महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से.

महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि का समापन- 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट तक.

महाशिवरात्रि का महत्व- (Importance Of Mahashivratri)

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. माना जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है और भोले नाथ भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading