पूर्णिया: जबतक Airport नहीं तो Vote नहीं, जानें कहां फंसा है पेच

पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को लेकर अब एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया के बैनर तले पूर्णिया के आम से लेकर खास हर वर्ग के लोग कमर कस चुके हैं. पूर्णिया से लेकर दिल्ली तक यह आंदोलन जोर पकड़ चुका है. स्थापना दिवस के मौके पर ग्रीन पूर्णिया द्वारा आरएनसाव चौक पर सांकेतिक एरोप्लेन उड़ा कर पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग की गई. इस मौके पर रंगोली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

पूर्णिया में सांकेतिक एरोप्लेन बनाके एयरपोर्ट की मांग की गई (News18 Hindi)गौरतलब है कि 2015 में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णिया से उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी. इसके बाद गोवासी गांव में 52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर सरकार को सौंपी गयी. लेकिन अब तक इसे चालू करने की दिशा में कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है. लोगों का कहना है कि अगर एयरपोर्ट की मांग पूरी नहीं हुई तो अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट का भी बहिष्कार किया जा सकता है.

ग्रीन पूर्णिया के संयोजक डॉक्टर ए के गुप्ता ने कहा कि 8 साल पहले ही 2015 ईस्वी में पीएम पैकेज के रूप में पूर्णिया एयरपोर्ट की घोषणा हुई थी. जमीन अधिग्रहण भी हुआ, लेकिन अब केंद्र और राज्य की राजनीति में पूर्णिया एयरपोर्ट पिस रहा है. अब पूर्णिया के बुद्धिजीवी से लेकर हर वर्ग के लोग इस एयरपोर्ट के लिए कमर कस चुके हैं.

एयरपोर्ट जानें के लिए फोरलेन सड़क नहीं
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्णिया में पोर्टा केबिन के आधार पर उड़ान सेवा शुरू करने के सभी संसाधन मौजूद हैं. इसके बावजूद भी पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू नहीं होना घोर उपेक्षा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए 52 एकड़ जमीन तो अधिग्रहण हुआ, लेकिन एयरपोर्ट तक जाने के लिए फोरलेन सड़क की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में केंद्र और राज्य को मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए. ताकि पूर्णिया और आसपास के कई प्रमंडल के करोड़ो लोगों को एयरपोर्ट की सुविधा मिल सके.

AAI ने फोरलेन कनेक्टिविटी रोड की मांग की

केंद्र सरकार का कहना है कि जमीन उत्तर की वजाय दक्षिण दिशा में गलत अधिग्रहण किया गया है. हालांकि ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (AAI) ने उस जमीन तक फोरलेन कनेक्टिविटी रोड की मांग की है. वहीं बिहार सरकार का कहना है कि आप पहले काम शुरू कीजिए फिर रोड के बारे में सोचा जाएगा. ऐसे में पूर्णिया एयरपोर्ट की चीर परीक्षित मांग एक बार फिर अधर में लटकती नजर आ रही है. लेकिन अब पूर्णिया के लोग एयरपोर्ट की मांग पर चरणबद्ध आंदोलन के मूड में आ गए हैं.

विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार
वहीं, कल शाम दिल्ली के प्रेस क्लब में भी रिटायर्ड विंग कमांडर विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एयरपोर्ट फॉर पूर्णिया की बैठक हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading