बेगूसराय: श्राद्ध कर्म का भोज खाकर लौटने के क्रम में ट्रक ने कु’चला; बेटी की मौ’त

बेगूसराय में भोज खाकर लौटने के क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरीगिरी धाम के समीप की है। मृत बच्ची गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुरहा गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी फूलो दास की पुत्री काजल कुमारी (12) बताई जाती है।

बेगूसराय में श्राद्ध कर्म का भोज खाकर लौटने के क्रम में ट्रक ने कुचला; बेटी  की मौत, पिता और भाई घायल - Truck Crushed In Begusarai; Daughter Died,  Father And Brother Injured -घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम काजल कुमारी अपने पिता फूलो दास और भाई चंदन कुमार के साथ श्राद्ध कर्म का भोज खाकर गढ़पुरा गांव से ठेला पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी हरीगिरी धाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला में टक्कर मार दिया। घटना को देखकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया।

इलाज के दौरान बच्ची की मौत
पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने तीनों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान काजल कुमारी की मौत हो गई, जबकि पिता फूलो दास और उसके भाई चंदन कुमार का इलाज अभी चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.