पटनाः पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा रविवार की रात कंकड़बाग थाने में आग बबूला नजर आईं. दरअसल कंकड़बाग थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी मोड़ के पास पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा अपने पति के साथ कहीं जा रही थीं, इसी दौरान उनके चार पहिया वाहन के सामने एक दूसरा चार पहिया वाहन आ गया. इसके दोनों कार चालकों में गाड़ी पीछे ना करने को लेकर नोकझोंक हुई और देखते ही देखते यह नोकझोंक विवाद में बदल गया.
बीच सड़क पर नोकझोंक
बीच सड़क पर वाहन सवार लोगों में नोकझोंक होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी और पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा ने कंकड़बाग थाने को देने के लिए थाना पहुंची. श्वेता झा ने कंकड़बाग थाने में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद कंकड़बाग थाने की पुलिस उन्हें बार-बार समझाती रही कि यह पूरा मामला ट्राफिक का है.
पूर्व मिसेस इंडिया का हाई वोल्टेज ड्रामा
पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा की कार सड़क पर किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई और उसी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने श्वेता झा की कार में तोड़फोड़ कर दी. घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों चार पहिया वाहन सवार को समझाने बुझाने में जुट गई. बाद में पुलिस दोनों को थाने लेकर आई जहां घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.




