बिहार-उत्तर प्रदेश: रेलवे स्टेशन पर युवती से गैं’गरेप, ट्रैन से जा रही थी बिहार

ट्रैन में बैठकर दिल्ली से बिहार जा रही एक युवती को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है. उत्तर प्रदेश के देवरिया में गैंग रेप की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. हैरानी की बात है कि युवती के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और रेलवे पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी जब यात्रियों ने युवती को देखा तो इसकी जानकरी रेलवे पुलिस को दी. बता दें कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसे भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया गया. युवती लहूलुहान स्थिति में रेलवे स्टेशन पर पड़ी रही और रेलवे नींद में सोती रही.

डॉक्टर बने हैवान- ऑपरेशन के दौरान युवती से गैंगरेप | Doctor became Haiwan -  during the operation, the girl was gang-rapedरेलवे स्टेशन पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मामला उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना रेलवे स्टेशन के पास की है. जहां 21 वर्षीय युवती कुछ सामान लेने के लिए ट्रैन से उतरी थी तब ही ढाबा चलाने वाले एक युवक और उसके साथी ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया. युवती के साथ दरिंदगी इस कदर की गई कि वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में रेलवे स्टेशन पर यात्रिओं को पड़ी मिली. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली से ट्रेन पकड़कर बिहार जा रही थी युवती 

स्टेशन पर आए यात्रिओं ने जब इसकी सूचना रेलवे को दी तो स्टेशन अधीक्षक फौरन वहां पहुंचे और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली से ट्रेन पकड़कर बिहार जा रही थी.

इसी बीच देर रात रेलवे स्टेशन पर उतरी जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या रेलवे स्टेशन इतना भी सुरक्षित नहीं की कोई महिला देर रात उतर सके, जब ये घटना हुई तो जीआरपी और आरपीएफ कहा थी. रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी घटना हो गई और रेलवे को घटना की सूचना राहगीरों ने दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.