सीतामढ़ी में इलाज के दौरान बच्चे की मौ’त, परिजनों ने क्लीनिक में का’टा बवाल

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा है. शहर के मेहसौल ओपी अंतर्गत डुमरा रोड स्थित नियो केयर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में सोमवार की देर रात बच्चे की मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है. जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई दलाल भी पहुंच गए.

Thumbnail imageडॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत

मृतक बच्चे के पिता अबोद मुखिया ने बताया कि बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां पर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं थी. तब बच्चे को दिखवाने के लिए किसी और अस्पताल लेकर जाने लगे. तभी वहां मौजूद कर्मियों ने रोका कि डॉक्टर आ रहे हैं. बच्चे का इलाज हो जाएगा. लेकिन डॉक्टर के नहीं पहुंचने के कारण बच्चे की मौत हो गई.

परिजनों ने मचाया बवाल

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया. इस हंगामा को देखने के बाद वहां मौजूद स्टाफ अपनी जान बचाकर भागने लगे. परिजनों के द्वारा अस्पताल के बाहर भी सड़क जाम किया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और सड़क और अस्पताल से जाम को हटवाने की कोशिश की. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.