भागलपुर: निजी कंपनी के मीटर रीडर की सड़क दु’घर्टना में मौ’त, परिजनों में छाया मातम

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के अलीगंज बाउंसी सड़क मार्ग पर दो बाइक सवारों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान शैलबाघ अलीगंज निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति पिछले आठ सालों से मेगा कैलिबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मीटर रीडर का काम करते थे।

Bihar News:भागलपुर में निजी कंपनी के मीटर रीडर की सड़क दुघर्टना में मौत,  परिजनों में छाया मातम - Meter Reader Pankaj Kumar Of Caliber Private  Limited Company Died In Road Accident Inघटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज रोज की तरह सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। तभी उसकी टक्कर एक बाइक सवार से हो गई। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज के सर में गंभीर चोट लगी है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट की है। साथ ही कंपनी की तरफ से मुआवजा देने की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading