जमुई : दो बाइक की ज’बरदस्त टक्कर, 5 लोग बुरी तरह ज’ख्मी

जमुई: बिहार के जमुई में दो बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें पांच बाइक सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सोनो थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर कॉलेज के पास दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में हुए घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीन लोगों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफबाइकों र कर दिया.

Thumbnail imageपांच लोग हुए जख्मी

सड़क हादसा की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमुई सदर अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए नाजुक हालत में पटना रेफर कर दिया. वहीं दो और लोगों का इलाज सामान्य हालत में वहीं किया जा रहा है.

चंद्रशेखर कॉलेज के पास बाइक हादसा

परिजनों ने बताया कि चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के निवासी कुमारी सुनीता देवी और मुन्नी देवी बाइक पर सवार होकर किसी काम से झाझा की ओर जा रहे थे. जैसे ही ये लोग सोनो चंद्रशेखर कॉलेज के पास पहुंचे. वहां दूसरी ओर से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल तीन घायल हुए लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.


सभी घायलों की पहचान

इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कर ली गई है. इन लोगों में चरका पत्थर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी किशुन यादव के पुत्र निवास कुमार, मुकेश यादव की पत्नी सुनीता देवी, वासुदेव यादव की पत्नी मुन्नी देवी, सोनो प्रखंड अंतर्गत औरैया गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र कुंदन शर्मा के साथ जितेंद्र शर्मा के पुत्र उज्जवल शर्मा के रूप में पहचान हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.