न’शेड़ी पति की आदतों से तं’ग आकर पत्नी ने किया आ’त्मदाह का प्रयास, पति-पत्नी का वि’वाद पहुंचा ख’तरनाक मो’ड़ पर

भागलपुर: शहर के बायपास ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति से विवाद होने पर महिला ने खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। पीड़ित महिला बैजानी कुम्हार टोला निवासी शंकर मंडल के पुत्र अजय मंडल पत्नी उषा देवी बताई जा रही है। बता दें कि उषा देवी को चार पुत्री है और पति अजय मंडल एक रिक्शा चालक है।

कानपुर: छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने किया आत्मदाह - harassed and molested 12th class student sets self abaze in kanpur - Navbharat Timesवही मामले को लेकर उषा देवी  और उसकी छोटी पुत्री नीतू का कहना है,कि विगत 10 दिनों से किसी बात को लेकर मां और पिता में विवाद होता था। जबकि पिता अजय मंडल नशे में धुत होकर अपनी पत्नी उषा की पिटाई करता था. घायल अवस्था में ही उषा ने बताया कि उसका पति कमेटी से ₹40000 उठाने की जिद कर बैठा था। वहीं उसकी पत्नी बार-बार कमेटी के पैसे उठाने में उसके आड़े आ रही थी।

उषा ने कहा कि उसका पति पैसे उठाकर इसका गलत उपयोग करता था,और किस्त की राशि भी नहीं भरता था। जिसको लेकर वह कमेटी से पैसे उठाने के लिए मना कर रही थी। और विरोध करने पर पुनः अजय ने अपनी पत्नी उषा के साथ पिटाई की। जिससे आवेश में आकर उसने मिट्टी का तेल खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर उषा के सास ससुर व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की घटना के वक्त सिर्फ उषा की बड़ी बेटी ज्योति घर पर थी अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। फिलहाल उषा को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, आग लगाने से उषा के शरीर का लगभग हिस्सा झुलस गया है।जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading