रोहतास: खबर रोहतास जिला से है, जहां दिनारा थाना थाना क्षेत्र के भरतगंज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिनारा के थानाध्यक्ष रौशन कुमार तथा बालू वाले ट्रकों के मालिकों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झड़प हो रही हैं। यह हाथापाई का वीडियो दिनारा थाना क्षेत्र का बताया जाता है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बालू वाले 20 ट्रक छोड़ने के बदले दस लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। उसी को लेकर विवाद हुआ है। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
वीडियो में दिख रहा शख्स दिनारा का थानाध्यक्ष रौशन कुमार है। जिसे कुछ ट्रक मालिक तथा बालू कारोबारी घेरकर हाथापाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष को पकड़ कर कुछ लोग कह रहे हैं कि इन्होंने ट्रकों को छोड़ने के लिए दस लाख की डिमांड की है। इस दौरान दस लाख रुपये की चर्चा भी सुनाई दे रही है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो कोचस-बक्सर मार्ग पर भरतगंज के समीप का है। यह रोहतास तथा बक्सर का सीमावर्ती इलाका है।
बता दें कि इन दिनों बालू लदे ट्रकों से वसूली की चर्चा हो रही है। खासकर बिक्रमगंज इलाके में बालू का ओवरलोडिंग ढुलाई होती है। दिनारा थाना क्षेत्र से गुजर कर प्रतिदिन बालू वाले हजारों ट्रक बक्सर की ओर जाते हैं। आय दिन बालू माफिया तथा पुलिस की मिलीभगत की सूचना मिलती रहती है। मुजफ्फरपुर न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुस्टि नहीं करता।



