सीतामढ़ी: बकरी चो’र को भी’ड़ ने दी ता’लिबानी सजा, पुलिस को नहीं पता

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में भीड़ ने चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसे बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामला डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है। अब खंभे से बांधकर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar :बकरी चोर को भीड़ ने दी तालिबानी सजा, पुलिस को नहीं पता - Bihar: Goat  Thief Was Punished By The Mob, The Police Does Not Know - Amar Ujala Hindi  News Liveग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा
ग्रामीणों का कहना है कि लगमा गांव में कुछ दिनों से लगातार पशुओं की चोरी हो रही थी । इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उस आरोपी को लोगों ने खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक उस भीड़ से अपनी जान की गुहार लगा रहा है।

लेकिन, लोग उस पर लाठी डंडे के साथ लात घूंसे चला रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद सजा देने की ठान ली थी, और उसे सजा भी दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पास के गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों के द्वारा ऑन द स्पॉट आरोपी युवक को सजा देकर छोड़ दिया गया। जबकि इस घटना के बारे में किसी के द्वारा पुलिस को सूचना नही दी गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading