पटना सिटी में दो जमीन कारोबारियों की ह’त्या, सी’ने और सि’र में गो’ली मा’रकर झाड़ी में फें’का श’व

पटना: बाइपास थाना क्षेत्र में जोर विगहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो जमीन कारोबारियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है। दोनों मृतकों की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।

mari goli News, photos and videos, mari goli हिंदी न्यूज़ | page-1पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि जोर विगहा गांव के समीप सुनसान इलाके की झाड़ी में खून से लथपथ दो युवकों के शव पड़े हैं। दोनों को सिर और छाती में गोली मारी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इस मामले में एएसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों के निशाने पर जमीन कारोबारी संजीव कुमार थे, लेकिन उनके साथ रहे राजेश कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते थे। घटनास्थल पर एएसपी, बाइपास और गोपालपुर थाने की पुलिस पहुंची है।

एएसपी ने बताया दोहरे हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका की भी जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव सुनसान इलाके में झाड़ी में फेंका गया था, इस कारण पुलिस को भी काफी देर से सूचना मिली। दोनों जमीन कारोबारियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।

पुलिस आसपास के इलाकों के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दोनों की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। वारदात की सूचना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.