शादी समारोह से वापस लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौं’दा, दोनों की घटना स्थल पर ही मौ’त

सुपौल सदर थाना क्षेत्र में कुम्हेत पुल के समीप सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक शादी समारोह में से वापस लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Supaul:शादी समारोह से वापस लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों  की घटना स्थल पर ही मौत - Supaul Two Youths Died In Road Accident In Supaul  - Amarबताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र में कर्णपुर पंचायत के महेशपुर वार्ड-2 निवासी मृतक चौटी शर्मा (27), सूरज कुमार कामत (22) देर शाम अपने घर से मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव अपने रिश्तेदार खरखन कामत के यहां शादी समारोह में गए थे। वहां से रात लगभग 11:30 बजे बाइक से वापस महेशपुर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कुमहेत पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सुपौल पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच युवक की पहचान में जुट गई, जिसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गई। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के भेज दिया, जिसके बाद परिजन सहित स्थानीय ग्रामीण भी सदर अस्पताल पहुंच गए, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सूरज अविवाहित था और तीन भाई में सबसे छोटा था। जबकि दूसरा मृतक चौठी शर्मा का शादी हो गया था, जिसके तीन छोटे-छोटे बच्चे और दो लड़की और एक लड़का है। चौठी शर्मा के एक भाई की मौत बीमारी के कारण 20 दिन पहले हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.