जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी. मामला नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी देवी मंदिर का है. जहां इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. दरअसल जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मलहचक का रहने वाले अमन कुमार को शहर के शांति नगर की रहनेवाली लड़की सुनीता कुमारी से बीते कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने साथ जीने की कसमें खाते हुए मंदिर में शादी रचा ली.
प्रेमी जोड़ा है बालिग
बताया जा रहा है कि दोनों लड़का और लड़की बालिग है. मंदिर में शादी करने से पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज किया और फिर मंदिर में जाकर रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए. शादी को लेकर दोनों के परिजन विरोध जता रहे थे. जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में लड़की को ससुराल में पहुंचाया गया. शादी को लेकर प्रेमी जोड़े ने कहा कि वह इस शादी से काफी खुश हैं. दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है, इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में जोर शोर से हो रही है.
जाति अलग होने की वजह से नहीं माने परिजन
आसपास के लोगों ने बताया कि लड़का एवं लड़की अंतर्जातीय होने के कारण लड़के के परिजन और लड़की के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे. हालांकि लड़का और लड़की को प्यार का बुखार इस तरह से चढ़ा हुआ था कि जाति बंधन को तोड़ते हुए दोनों में मंदिर में शादी कर ली. दोनों का कहना है कि हम लोगों ने अपनी मर्जी से शादी की है. हम लोग बालिग हैं, इसलिए मर्जी से शादी रचाने के लिए स्वतंत्र हैं. इस शादी से लड़का और लड़की के परिजन नाखुश हैं. वहीं इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में जोर शोर से हो रही है.




