मुजफ्फरपुर में अ’पराधियों का तां’डव बदस्तूर जारी, 1 महीने के भीतर दूसरी बार कोरियर कंपनी को लू’टा

एक माह के भीतर दूसरी बार एक निजी कोरियर कंपनी को निशाना बनाते हुए बदमाशो ने हथियार के बल पर 11 लाख रुपये लूट लिए। घटना सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित एक निजी कोरियर कंपनी के कार्यालय (सैडो फैक्स पैथोनोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) की है। दरअसल जिस वक्त यह लूटपाट की घटना घटी। उस वक्त कार्यालय में कर्मचारी कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी कृष्णा कुमार भीतर मौजूद था।

डिलीवरी बॉय ने 7 एप्पल फोन निकाल डिब्बों में रखे नकली माेबाइल, केस दर्ज |  Voice Of Panipatरविवार की देर रात करीब 02:38 बजे हथियार से लैस तीन बदमाश कार्यालय में घुसे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर कैस बॉक्स को उखाड़ कर ले गए। बताया गया कि इस कैस बॉक्स में करीब 11 लाख रुपया नगद था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुँची। उसके कुछ देर बाद ही थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। घटनास्थल की जांच की। मौजूद कर्मचारी से घटना के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें तीन बदमाश दिखे है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाशो ने पहले 02:18 मिनट पर कुरियर कंपनी का रेकी किया। फिर 02:38 में घुसा और चार मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद 02:42 में कार्यालय से निकल गए। घटना के करीब एक घण्टे बाद 03:53 में थानेदार को इसकी सूचना दी गई।

 कंपनी के एरिया मैनेजर ने अपने कर्मचारियों पर मिली भगत की जताई आशंका 

वहीं घटना के संबंध में कंपनी के एरिया मैनेजर विभूषित कुमार ने बताया कि सुबह 03:26 मिनट पर मौजूद कर्मचारी के द्वारा सूचना दी गई कि कार्यालय से हथियार के बल पर 11 लाख की लूट हुई है। बदमाशो ने कैस बॉक्स को उखाड़कर ले गए है। इसी में सारे कैस रखे हुए थे। उन्होंने अपने कर्मचारियों पर ही संदेह जताते हुए बताया कि बिना उनके मिली भगत से यह लूटपाट की घटना संभव नही है। कार्यालय में तैनात सुरक्षा वेवस्था को लेकर एरिया मैनेजर ने बताया कि पहले सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे। लॉक डाउन के बाद कॉस्टिंग इतनी हाई हो गई कि कंपनी प्रोवाइड नही करवा पाती है। इसे लेकर शाम छह से सात बजे तक कार्यालय को बंद कर लेने का आदेश है।

प्रारंभिक जांच में कर्मचारी कृष्ण मोहन की स्थित संदिग्ध 

इधर थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कर्मचारी कृष्णा मोहन कुमार की स्थिति संदिग्ध दिख रही है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशो की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में कर्मचारी कृष्णा मोहन ने बताया कि बदमाश ताला काटकर घुसे थे।

लेकिन ताला काटने का कोई सामान नही मिला है। इसके साथ ही घटना के एक घण्टे बाद इसकी जानकारी मौजूद कर्मचारी द्वारा नही पटना से हब इंचार्ज द्वारा दिया गया। इससे कर्मचारियों की मिली भगत की आशंका है। एफआईआर दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
बता दें कि इससे पूर्व 29 जनवरी की देर रात बदमाशो ने हथियार के बल पर 2.62 लाख रुपये लूट लिया था। तीन मिनट के भीतर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले थे। घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब मिले थे। उस मामले में कैशियर ज्ञान सरोवर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक कर्मचारी की संलिप्तता सामने आया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading