पटना में दामाद की ससुर ने की ह’त्या, न’शे में बे’टी को मा’रता था

पटना: बिहार के पटना में हैवानियत की हद हो गयी. गुनहगारों ने पहले दामाद का बेरहमी से हत्या कर दी. फिर गुनाह पर नकाब डालने के लिये शव सड़क किनारे पइन मे फेंक दिया. ताकि शव सड़ गल जाए. मंगलवार को हत्या का खुलासा करते हुए दो नामजद अभियुक्त हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दामाद अपनी पत्नी को मारता पीटता था. दामाद के मारपीट से परेशान ससुर ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर अपने दामाद की हत्या कर दी थी.

Thumbnail imageपुलिस ने शव बरामद किया

मसौढ़ी अनुमंडल के भगवान गंज थाना क्षेत्र के रौनिया गांव से चिरैयाटांड़ जाने वाली सड़क के पश्चिम पईन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया था. जिसके बाद भगवानगंज पुलिस ने शव की पहचान के साथ-साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने रंजन ठाकुर के ससुर विनय ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. उसके बाद हत्या में सहयोग करने वाला दीनानाथ ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

दामाद नशे की हालत में बेटी को मारता था

गिरफ्तारी के उपरांत उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा अपना अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि मृतक रंजन ठाकुर नशा करता था. नशे की हालत में वह अपनी पत्नी निशा देवी को हमेशा मारता पीटता रहता था. गाली गलौज भी किया करता था. इस कांड में दो अन्य अभियुक्त सत्येंद्र ठाकुर और रिंकी देवी अभी पुलिस के पहुंच से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.