प्रेम प्रसंग में BA छात्र की ग’ला रे’तकर ह’त्या, श’व देखते ही बे’होश हो गए पिता

भागलपुर: भगलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के गोड्डी बादरपुर गांव स्थित बहादुरपुर बगीचा में बीए के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को छिपाने के लिए उसे महमुदा नदी की धार में बालू से ढक दिया था। घूमने आए लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर इसकी सूचना उसके स्वजनों को दी।

कजरैली में बीए की छात्र की हत्या के बाद रोता-बिलखता परिवार।मृतक की पहचान बहादुरपुर निवासी भरत लाल सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पिता शव देखते ही बदहवास होकर गिर पड़े। परिवार गमगीन है। लोगों में दहशत है। कजरैली थाना अध्यक्ष नवनीश कुमार ने दल-बल के साथ पहुंच रस्सी से घटनास्थल की घेराबंदी कराई। मौका-ए-वारदात पर जुटी भीड़ प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रही थी। पुलिस की दूसरी टीम ने पड़ोस की रहने वाली एक लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

प्रेम प्रसंग में गई जान

बताया जाता है कि अविनाश और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, पुलिस इस संदर्भ में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। दिन के ग्यारह बजे से शाम पौने चार बजे तक घटना की सघन जांच के बाद पुलिस ने शाम चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या कहते हैं कि पिता?

मृतक के पिता भरत लाल सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्होंने अपने छोटे बेटे अभिषेक को घर में सोया हुआ देखा था। सुबह जागने पर जब उसे घर पर नहीं पाया, तो सोचा कि रोजाना की तरह ग्राहक को दूध पहुंचाने गया होगा। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। करीब साढ़े 10 बजे पता चला कि बगीचा में उसका शव पड़ा है।

मृतक के चाचा रवि कुमार और चाची अनीता देवी ने बताया कि बीते मंगलवार को उनका भतीजा कमलपुर गांव भोज खाने गया हुआ था। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौटा था। तड़के करीब तीन बजे घर में किसी को कुछ बताए बिना ही निकल गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बगीचे में किसी युवक के शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंच कर देखा तो शव अभिषेक का ही था।

सौ मीटर की दूरी से खाली ग्लास बरामद

घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी से पुलिस ने कुछ खाली ग्लास और अनाज के दाने बरामद किए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि देर रात शराब पार्टी चली होगी। इसी दौरान किसी बात पर अनबन होने पर युवक की हत्या कर दी गई।

पिता ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक ने 12वीं की परीक्षा पहले दर्जे से पास की थी। अभी वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। कजरैली थानेदार नवनीश कुमार ने बताया कि मृतक की पॉकेट से मोबाइल बरामद हुआ है। जांच के लिए उसे तकनीकी टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

एफएसएल और श्वान दस्ता ने की जांच

तीन बजे एफएसएल और श्वान दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया। खोजी कुत्ता बगीचा में घूमते रहा। जहां खाली ग्लास व अनाज के दाने मिले थे, वहीं रुक गया। इधर, एफएसएल टीम भी खून सहित कई सैंपल एकत्र कर जांच के लिए साथ ले गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading