औरंगाबाद में ब’दमाशों ने होमगार्ड जवान के पोते को मा’री गो’ली,कैमरा और मोबाइल छी’नकर फ’रार

औरंगाबाद: बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल होमगार्ड जवान का पोता बताया जा रहा है। जम्होर थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी विकास कुमार पिता युगेश्वर राम को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने विकास को शादी में कैमरा बुक करने के नाम पर कॉल कर बुलाया था।

औरंगाबाद में कैमरा छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोलीविकास बदमाशों के बुलाए गए स्थान देव मोड़ के पास पहुंचा। इसके बाद एक बदमाश उसे अपनी बाइक पर बैठाकर एक कच्ची सड़क पर ले गया, जहां पहले से बैठे दो बदमाश विकास से कैमरा छीनने लगे। विकास ने विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने उसके पास से तीन कैमरा और मोबाइल छीन लिया। कैमरा को छीनने के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

घायल युवक किसी तरह जीटी रोड पर आया। उसने किसी और के मोबाइल से पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading