पति से मोबाइल पर हुआ झ’गड़ा तो पत्नी ने दे दी जा’न, पुलिस कमरे से ब’रामद किया श’व

बगहा: बिहार के बगहा में एक महिला ने पति से झगड़ा के बाद आत्महत्या कर ली है. घटना पटखौली थानाक्षेत्र के कैलाशनगर का है.पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतका की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी महेश की पत्नी मनीषा के रूप में की गई है.

मोबाइल पर हुआ था झगड़ा

लड़की के एक रिश्तेदार ने बताया महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ. उसके बाद महिला कमरे में चली गई. सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने महिला के परिजनों को जानकारी दी गई.बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे

दरअसल पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी तब हुई जब बच्चे रो रोकर चिल्ला रहे थे. ऐसे में बच्चों का रोना धोना सुन पड़ोसी पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अब पुलिसजांच पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

दोनों का प्रेम हुआ विवाह था

परिजनों ने बताया की दोनों का प्रेम विवाह था और पति पंजाब में रहता है. इसी बीच दोनों के बीच मोबाइल पर झगड़ा हुआ था. महिला तीन बच्चों की मां है. बताया जा रहा है की मृतका मनीषा और महेश का प्रेम विवाह हुआ था. गुरुववार की रात किसीबात को लेकर दोनों के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद महिला ने तीनों बच्चों को छोड़कर कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.