अ’पहरण के आ’रोपी की मां को उठाने की कोशिश, बचाने गए चाचा को मा’र डा’ला….

पूर्वी चंपारण: चिरैया थानाक्षेत्र के मीरपुर पंचायत अंतर्गत मलिया टोला में गुरुवार को एक महिला के अपहरण के आरोपी की मां को उठाने की कोशिश की गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद को पहुंचे आरोपी के चाचा अब्बास अंसारी की पीटकर हत्या कर दी गई।

jagranघटना की सूचना मिलते ही सिकरहना पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है।

बताया गया कि रघुनाथपुर की एक महिला के कथित अपहरण को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग अपहरण का आरोप मलिया टोला निवासी सगीर अंसारी के पुत्र तैय्यब अंसारी पर लगा रहे थे। इसके कुछ देर बाद उसकी खोजबीन में करीब दर्जनभर हथियारबंद लोग मलिया टोला पहुंच गए।
हथियारबंद लोग तैय्यब के नहीं मिलने पर सरेआम उसकी मां एशा खातून को जबरन उठा कर ले जाने लगे। उनके चीखने-चिलाने पर महिला के जेठ अब्बास अंसारी बचाव करने आए। इसी बीच हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। इसी क्रम में मारपीट में अब्बास अंसारी जब्मी हो गए। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आठ की संख्या में थे हमलावर

घटना के बाद सभी हमलावर भागने में सफल रहे। वहीं, अब्बास अंसारी की पत्नी समसुन नेशा ने बताया कि हमलावर करीब आठ की संख्या में थे। सभी ने मिलकर मेरे पति के साथ मारपीट की, अंत में उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की खोज में छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। पुलिस रघुनाथपुर की उस महिला का सत्यापन कर रही है।

मामले को लेकर मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि घटना के पीछे एक महिला के अपहरण को लेकर चल रहा विवाद है। आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। गांव में डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है। गांव में शांति है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.