एक हाथ में पि’स्टल, दूसरे में रा’इफल लेकर ध’मका रहा पटना के स्कूल का डायरेक्टर

पटना : पटना में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में राइफल लेकर महिला और बच्ची सहित तीन लोगों से बहस कर रहा है। बताया जाता है कि वह शख्स बिहटा थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का डायरेक्टर है। उसकी पहचान पीके दर्शन के रूप में की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सादे लिबास में एक शख्स उसका हाथ पकड़ कर लिए जा रहा है, साथ में एक पुलिसकर्मी भी है। ले जाने के क्रम में वह यह कह रहा है कि हाथ छोड़कर ले चलो। बेइज्जत कर रहे हो? मजा आ गया? तुम्हारा थानाप्रभारी खुश हो गया? मजा आ गया थाना प्रभारी को?

पटना के स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार; बोला- मैं नहीं मारूंगा, तुम खुद मरोगे  | Police detained school director with weapon in patna; bihar bhaskar  latest news - Dainik Bhaskarतू गलत करेगा तो खुद मरेगा
वहीं दूसरे वीडियो में वह शख्स यह कह रहा है कि मैं क्यूँ मारने वाला होता हूं। तू गलत करेगा तो खुद मरेगा। पिस्टल से घर जाने का इशारा करते हुए वह कहता है कि तुम घर जाओ। वह शख्स नशे में दिख रहा है। वह जिस महिलाओं और एक आदमी से बहस कर रहा उसमें लोग उसे बार बार घर जाने के लिए कह रहे हैं। महिलाएं कह रही हैं कि तुम्हें बात करने की तमीज नहीं है? दोनों एक दूसरे को घर जाने की नसीहत दे रहे हैं। मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पी के दर्शन को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading