होली पर हा’दसा…बचपन के तीन दोस्तों की मौ’त:वैशाली में बोलेरो ने बाइक को रौं’दा, होली मनाने एकसाथ दोस्त के सुसराल जा रहे थे

वैशाली: वैशाली में होली पर हुए हादसे ने तीन परिवारों के खुशियों का रंग हमेशा के लिए फीका कर दिया। बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बचपन के दोस्त थे। सभी एकसाथ अपने दोस्त के ससुराल होली मनाने जा रहे थे।

पप्पू कुमार की फाइल फोटो।

होली की रात एक बोलेरो ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना महुआ थाना क्षेत्र के महुआ-देसरी मुख्य मार्ग पर पुरानी बाजार मिश्रा पेट्रोल पंप के पास हुई। तीनों युवकों में बचपन से दोस्ती थी। तीनों होली मनाने अपने दोस्त के ससुराल जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया है।

राजा कुमार की फाइल फोटो।मृतकों में तीसीऔता थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी नीलकंठ पासवान का बेटा राजा कुमार (28), जयनारायण राम का बेटा पप्पू कुमार राम (25) और तीसीऔता असवारी गांव निवासी राजीव कुमार सिंह का बेटा सुमित कुमार सिंह (22) हैं।हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।

सुमित कुमार की फाइल फोटो।दोस्त के ससुराल जा रहे थे तीनों

परिजनों के अनुसार तीनों होली खेलने राजा कुमार के ससुराल महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक से निकले थे। इसी दौरान मिश्रा पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने रौंद दिया। इससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तीनों बचपन के गहरे दोस्त थे। परिजनों ने बताया कि पप्पू कुमार की नौकरी लगने वाली थी। जबकि राजा कुमार की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक तीनों दोस्तों के परिजन, रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.