दो ब’च्चियों संग एक श’ख्स ने की द’रिंदगी:स्कूल के बाथरुम में एक से रे’प, दूसरी ने वि’रोध किया तो गाल का’टा

बेगूसराय में होली के दिन एक शख्स ने दो बच्चियों के साथ गंदा काम किया। आरोपी (35) ने नशे में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी दोस्त ने जब इसका विरोध किया तो उसके चेहरे पर दांत से बुरी तरह काट दिया। गाल काट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित दोनों बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।वारदात एसकमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी और दोनों बच्चियां एक ही गांव के है। जहां दोनों बच्ची दोपहर में बाजार से लौटते वक्त झूला झूलने के लिए स्कूल में चली गई थी। इस दौरान नशे में धुत शराबी दोनों को बहला-फुसलाकर स्कूल के बाथरूम में ले गया और जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने बच्चियों के साथ मारपीट भी की।

आरोपी ने बच्ची को झाड़ी में फेंक दिया था। जबकि दूसरी जख्मी हालत में ही दौड़ते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। वहीं लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद आरोपी युवक छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित दोनों बच्ची को मेडिकल जांच और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं।

शराब के नशे में आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । शराब के नशे में उसने कुकृत्य को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading