बच्चों के खेल में बड़ों के बीच गो’लीबारी, कई रा’उंड फा’यरिंग से द’हशत में लोग

गया: बिहार के गया में क्रिकेट विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि क्रिकेट खेल में ही आपस में बच्चों का विवाद हुआ था. जबकि बच्चों का कहना है कि खेल में ही विवाद को सुलझा लिया गया था. इसके बावजूद गोलीबारी कर कई घरों को निशाना बनाया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है.

खेल के विवाद में गोलीबारी

बताया जाता है कि यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह की है. नीमचक बथानी थाना अंतर्गत होरीडीह गांव में बीते दिन बच्चों के बीच क्रिकेट मैच खेलने के दौरान विवाद हो गया. हालांकि मामले को आपस में ही सुलझा लिया गया था. किंतु इसके बीच गोलीबारी की गई. जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि हमारे घर पर चढ़कर गोलीबारी की गई. इस घटना की जानकारी गया एसएसपी को भी दी गई.


गोलीबारी से दहशत में परिवार

गांव के महानंद यादव के अनुसार बीते दिन बच्चों के बीच क्रिकेट मैच खेलने को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद को समाप्त करने के बाद शुक्रवार की सुबह शोएब खान, जुबेर खान समेत कई लोगों ने दूसरे गांव से लोगों को इकट्ठा किया और हमारे साथ आसपास के कई घरों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई. महानंद यादव का आरोप है कि करीब एक घंटे तक गोलीबारी की गई. जिससे परिवारों के लोग दहशत में हैं. उधर एसएसपी के निर्देश पर खिजरसराय, नीमचक बथानी, अतरी, मोहड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है.

दीवारों में दिखे गोलियों के निशान

पीड़ित के अनुसार गोलीबारी करने वाले लोग हथियार से लैस होकर आए थे. कई मकानों की दीवारों पर गोलियों से होल बना दिया गया है. साथ ही घटनास्थल से कई खोखे मिले हैं. पूरे परिवार में दहशत के साथ-साथ तनाव भी बना हुआ है. गोलीबारी का आरोप लगाने वाले पक्ष के अनुसार इस तरह की घटना में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ज्यादातर शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.