काजल राघवानी को देखने उमड़ी बे’काबू भी’ड़ ने फें’का च’प्पल, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

सहरसा. बिहार के सहरसा में एक जूलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचीं भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ आक्रोशित भीड़ ने बदसलूकी की. नाराज भीड़ ने उन पर चप्पल भी फेंके. हालांकि, इसमें वो बाल-बाल बच गई. दरअसल, काजल राघवानी के सहरसा आने की खबर जैसे ही युवाओं को लगी, उन्हें देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी. इस वजह से वो मंच पर ज्यादा समय नहीं दे सकी. सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सिर्फ दो मिनट का ही समय मंच पर दिया गया.

काजल राघवानी के ज्यादा समय मंच पर नहीं रहने पर उन्हें देखने पहुंची भीड़ उतावली हो गई. इसके बाद युवाओं ने गुस्से का इजहार करते हुए चप्पल फेंकना शुरू कर दिया. हालांकि, इसमें एक्ट्रेस बाल-बाल बच गईं. इसके बाद सुरक्षाकर्मी काजल राघवानी को मंच से उतारकर सुरक्षित जगह पर ले गए.

बिहार आने पर हर बार खाती हैं लिट्‌टी-चोखा

बिहार का लिट्टी-चोखा दुनिया भर में प्रसिद्ध है. इसका स्वाद प्रधानमंत्री से लेकर फिल्मी जगत के अभिनेता व अभिनेत्री भी गाहे-बगाहे चखते रहे हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश के युवा दिलों की धड़कन एक्ट्रेस काजल राघवानी को भी बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा पसंद है. जूलरी शोरूम का उद्घाटन करने सहरसा पहुंची भोजपुरी  अभिनेत्री काजल राघवानी ने लिट्टी-चोखा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब भी मैं बिहार आती हूं, तो एक बार लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लेती हूं.

50 से अधिक फिल्मों में कर चुकी हैं काम

बता दें कि, काजल राघवानी भोजीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं. वो 16 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हैं. काजल राघवानी अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी है. इनमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ सबसे अधिक फिल्मों में काम किया है. उनकी कई फिल्में अभी फ्लोर पर हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading