बिहार दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग समारोह, गांधी मैदान में कई बड़ी ह’स्तियां बांधेंगे समां

पटना: बिहार अपने स्थापना का 111वां वर्षगांठ बना रहा है। प्रदेशवासियों और प्रवासी बिहारियों के लिए यह खास दिन बिहार दिवस के रूप में स्मरणीय भी है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से बुधवार से अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पटना के गांधी मैदान में गीत-संगीत, नृत्य और प्रदर्शनी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगी। ‘युवा शक्ति, बिहार की प्रगति’ थीम पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगायी जा रही है।

बिहार दिवस पर मैथिली व जावेद अली जलवा बिखेरेंगेबुधवार को सुबह में सभी 38 जिलों में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और प्रत्येक विद्यालय मेंअसेंबली और बिहार गीत करायी गई। बिहार दिवस समारोह को खास बनाने की राज्य, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर सारी तैयारियां की गयी हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, कई दिनों से विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया है। यहां तक कि बिहार विधान मंडल का बजट सत्र को भी एक दिन के लिए स्थगित रखा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे गांधी मैदान में बिहार दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिहार गीत और बिहार गौरव गान की प्रस्तुति होगी।इस दौरान समारोह उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर, सूचना एवं जन संपर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, कला, संस्कृति व युवा मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड सिंगर सहित सिने जगत की कई बड़ी हस्तियों का कार्यक्रम होगा। गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह के पहले दिन 22 मार्च को प्लैबेक सिंगर जावेद अली का मुख्य मंच पर परफॉर्मेंस होगा। लोक गायिका मैथिली ठाकुर 23 मार्च को अपनी प्रस्तुति देंगी।

इसके अलावा गजल गायक तलत अजीज, नृत्यांगना प्राची पल्लवी साहू, सिंगर दिपाली सहाय, एश्वर्य निगम, सलमान अली समेत कई प्रसिद्ध कलाकर भी बिहार दिवस पर अपनी प्रस्तुती देंगे। कव्वाली और सूफी गीतों से नियाजी ब्रदर्स भी समां बाधेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading