बक्सर में इंटर परीक्षा में फेल छात्र घर से ला’पता, गंगा किनारे मिली साइकिल; नदी में सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार : बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र खुश हैं। इधर, परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र गांव से लापता है। इंटर परीक्षा में फेल होने के बाद बड़की नैनीजोर गांव का एक युवक लापता है। गांव के अशोक गोंड का बेटा पप्पू गोंड (19 वर्ष) इंटर परीक्षा में फेल हो गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद वह साइकिल लेकर घर से बाहर निकल गया लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा।

अलग-अलग जगह से दो महिलाएं लापता | Two women missing from different places -  Dainik Bhaskarइसके बाद, परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। युवक की साइकिल गंगा नदी के किनारे मिली है। परिवार ने युवक के गंगा में डूब जाने की आशंका व्यक्त की है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि युवक परीक्षा में फेल होने के बाद तनाव में था। इसकी सूचना मंगलवार की आधी रात को पुलिस को दी गई। इसके बाद गंगा में भी युवक की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज पाठक का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि युवक नदी में डूब गया है या कहीं चला गया है।

शेखपुरा में छात्र ने कर लिया सुसाइड

इधर, शेखपुरा में रिजल्ट से नाखुश एक छात्र ने आत्महत्या कर जान दे दी। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में सेवानिवृत्त आर डी कॉलेज के प्रोफेसर जनार्दन सिंह के यहां रहने वाले लखीसराय के एक 20 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि गांव के चंदन दा ने 12वीं परीक्षा में बेहतर अंक के लिए सेटिंग कराने की बात कही थी। उनसे 40 हजार रुपए में बात हुई थी। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने युवक को 27400 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए थे। रिजल्ट के बाद12600 रुपये और देने थे। आरोपी युवक बार-बार पैसे की मांग कर रहा था। वहीं, उसे 500 में से महज 226 नंबर मिले थे। जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.