शिक्षकों के लिए 7 हजार नए पद होगी बहाली, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी चलाएगी बिहार सरकार

बिहार : शिक्षकों अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार ने 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है। यह सभी शिक्षक विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल किए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर मंगलवार देर शाम नीतीश कैबिनेट पर मुहर लगी। बिहार सरकार का दावा है कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। Zee News: Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News  Updatesअब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें 35 प्रस्ताव पर मुहर लगी। शिक्षा से जुड़े कई मुद्दे पर मुहर लगी। इसमें फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार अब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी। साथ ही मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी सरकार चलाएगी। यानी सरकार अपने बलबूते पिछले और अति पिछले वर्ग के बच्चों को छात्रवृति देगी। वेतन-भत्ते में 30 से 35 हजार प्रतिमाह तक बढ़े
कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों के वेतन-भत्ते भी 30 से 35 हजार प्रतिमाह बढ़ जायेंगे। अब यह राशि बढ़कर प्रति माह पौने तीन लाख तक रुपए मिलेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के मंत्रियों के वेतन भत्ता पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने MLA, MLC विधानमंडल में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक व सचेतक के वेतन-भत्ते में वृद्धि की थी। उन्हें 2.50  लाख रुपये प्रति माह मिल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.