नहाय खाय के साथ शुरू हुई चैती छठ पूजा, जनकल्याण के लिए किन्नरों ने भी रखा व्रत

पटना: लोकआस्था का महापर्व छठपूजा आज से शुरू हो गया है. सभी छठव्रतियों के साथ किन्नरों ने छठव्रत पूजा किया. पटनासिटी में चार दिनों तक चलने वाले लोकआस्था के महापर्व छठपूजा का आज पहला दिन है. सभी छठव्रती लोग गंगाघाट पहुंचकर गंगा जल लेकर घर पहुंच गए. जबकि किन्नरों ने गंगाघाट पहुंचकर पात्र में पवित्र गंगाजल भरने के बाद घर पहुंची. तभी पूरे विधि-विधान से चावल-दाल-सब्जी और पकवान बनाकर पूजा में भोग लगाएंगी. छठव्रती मुन्नी किन्नर ने बताया कि आज नहाय-खाय पूजन के साथ छठपूजा की शुरुआत हो गई है. जहां हम सभी लोग जनकल्याण देश की अखंडता को लेकर छठव्रत करते हैं. वहीं पटना सहित कई जिलों में छठ को लेकर पूजा पाठ पूरे विधि विधान के साथ की जा रही है. इसके साथ ही कई लोग अपने घर में ही इस पूजा के पूरी महत्ता के साथ मनाने में लगे हुए हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.