चो’र को बीच बाजार पुलिस ने सुना दी स’जा ! आ’रोपी की खूब की पि’टाई, वीडियो वायरल होने पर म’चा ह’ड़कंप

मुजफ्फरपुर . मोबाइल चोर की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम ने बीच बाजार ही चोर की जमकर धुनाई कर दी. घटना जिले के बरुराज थाना क्षेत्र की है। यहां बाजार में मोबाइल चोरी के एक मामले में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना के सब इंस्पेक्टर संजय राय और पुलिस टीम ने बीच बाजार में ही चोर की दे दना दन पिटाई कर दी।  पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर आमजन इस तरह से किसी की पिटाई करता है और अगर उसे कुछ हो जाता है तो पुलिस केस कर देती है । अब पुलिस खुद इस तरह की हरकत कर रही है. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि आम लोग अगर किसी को किसी जुर्म में पकड़कर पीटती है तो क्या गलत करता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो नाबालिक पर मोबाइल चोरी का आरोप था बस यही जुर्म का इतनी बड़ी सजा बीच बाजार में पुलिस ने सुना दी. हालांकि थाना में किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. मारपीट के बाद उक्त सब इंस्पेक्टर ने अपने साथ आना लाया और फिर उसके परिजन को बुलाकर पीआर बांड पर छोड़ दिया। पूछे जाने पर बीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है अगर ऐसा है तो जांच पड़ताल कर कठोर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.