नवरात्र में आसमान में दिखा अनोखा नजारा, ‘मां चंद्रघंटा’ के हुए साक्षात दर्शन, जानिए चंद्रमा के वायरल तस्वीरों के पीछे का सच

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में 24 मार्च (शुक्रवार) की शाम आकाश में एक अनोखा नजारा देखने के लिए मिला। इस अनोखे और निराले खगोलीय दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। यही नहीं लोग इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद की इस अद्भुत दृश्य के बारे में बताया जा रहा है कि सालों बाद ऐसा मौका आया है। जब चंद्रमा के पास चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आया है। दरअसल शाम के समय चांद के ठीक नीचे चमकता हुआ तारा दिखाई दिया। जिसे खगोलशास्त्री वीनस यानी की शुक्र ग्रह बता रहे हैं।

Mother Chandraghanta seen in sky: नवरात्र में आसमान में दिखा अनोखा नजारा, 'मां  चंद्रघंटा' के हुए साक्षात दर्शन, जानिए चंद्रमा के वायरल तस्वीरों के पीछे का  ...उपग्रह चंद्रमा शुक्र से आ मिला

इस नजारे को लेकर दावा किया जा रहा है कि परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम को पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र के साथ दिखा है। जानकारों के मुताबिक वीनस करीब अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलोमीटर दूर है। यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। जबकि चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। बावजूद इसके इतना दूर होते हुए भी अनोखे दृश्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये नजारा सीमांचल के जिले किशनगंज में भी देखने को मिला। जिसे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।

लोगों ने देखा अद्भुत नजारा

आज चैती नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की देश भर में पूजा हो रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि इस पावन मौके पर मां चंद्रघटा ने भक्तों को दर्शन दिया है। बाबा वृद्धेश्वर नाथ के एक पुरोहित ने बताया कि मां चंद्रघंटा का स्वरूप आकाश में दिखा। यह जरूर खगोलीय घटना है। लेकिन मां चंद्रघंटा के साक्षात दर्शन से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं भाजपा नेत्री डॉ. प्राची साध्वी ने चंद्रमा और शुक्र ग्रह के इस अनोखे दृश्य को ट्विटर पर शेयर करते हुए मां चंद्रघंटा से तुलना की है। एक अन्य यूजर्स ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि नवरात्रि में मां चंद्रघंटा जी के दर्शन हुए हैं। लोगों ने ट्वीट कर लिखा है कि देर मत कीजिए जल्दी आप भी अपने छत पर जाइये और इस खूबसूरत नजारे का दीदार कीजिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading