बांका: प्रेमी-प्रेमिका को इस हा’लत में गांव वालों ने प’कड़ा, करवा दी शादी

बांका: बांका में ग्रामीणों द्वारा जबरदस्ती प्रेमी युगल की शादी करवाने का मामला सामने आया है. मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव में प्रेमी युगल मिल रहा था. जिसे गांव वालों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि युवक भरको गांव का रहने वाला है तो वहीं, लड़की बैजूडीह पंचायत के बीरमा गांव की रहने वाली है. इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि जिस लड़की की शादी करवाई गई है, वो लड़की ना’बालिग है. banka newsगांव वालों ने इस हालत में पकड़ा

ना’बालिग लड़की और युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक अक्सर गांव में लड़की से मिलने भी आता था. इन दोनों के प्यार के कुछ दोस्तों के अलावा किसी को खबर नहीं थी. हर बार की तरह इस बार दोनों ने कुल्हरिया गांव में मिलने की योजना बनाई थी. दोनों ने गांव में मिलने की जगह और टाइम भी सेट कर लिया था. दोनों तय समय पर मिलने पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे को अपनी बाहों में भर लिया. इस दौरान दोनों एकांत में प्रेमालाप कर रहे थे कि कुल्हरिया के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी.

कई घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

फिर वो हुआ जो उन दोनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और गांव के लोगों ने दोनों से पूछताछ की. ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया और दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद लड़की की परिजन भागे दौड़े मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर अपने गांव ले आए.

पुलिस हिरासत में लड़की

लड़की के परिजनों ने गांव के मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी. इस दौरान गांव के भी कुछ लोग इस शादी में मौजूद रहे. इस हाई वोल्टेज ड्रामे की खबर पुलिस भी मिली. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से शादीशुदा नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.