नालंदा में “किंग ऑफ परवलपुर” का द’हशत, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गु’हार

नालंदा: जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के अरावां गांव के दर्जन भर ग्रामीणों ने नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पहुंचकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। गांव के सत्येंद्र सिंह एवं उनके पौत्र रौनक कुमार के साथ 3 मार्च को बदमाशों के द्वारा लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। प्राथमिकी के 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परवलपुर बाजार में विगत कुछ वर्षों से असामाजिक तत्वों का एक गैंग बना हुआ है। जो किंग ऑफ परवलपुर के नाम से चलता है। जिसका संरक्षक परवलपुर निवासी कविंद्र यादव का पुत्र मुकेश यादव है। वह अपने गैंग में 25 से 30 लोगों को शामिल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है।  इस गैंग का मुख्य कार्य लूटपाट, चोरी, मारपीट एवं बाजार जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करना है। पीड़ित ने बताया की नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। अपराध कर्मी धमकी दे रहे हैं कि अब तक तो कुछ नहीं किया गया है। लेकिन अब बात आगे बढ़ी तो जान से मार देंगे। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है। एसपी अशोक मिश्रा ने हर संभव मदद एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा पीड़ित पक्ष को दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading