हादसे में सवारी की मौत के बाद श’व फें’ककर भागा ऑटो चालक, स्टेशन पर दोस्त करता रहा मृ’तक का इंतजार

पटना: पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र विजय नगर कालोनी में एक ऑटो चालक की अमानवीयता सामने आई है। रविवार की देर रात सड़क हादसे में सवारी की मौत के बाद ऑटो चालक ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और भाग निकला। शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, तब सच्चाई का पता चला। स्वजन की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध शव को छिपाने के आरोप में प्राथमिकी की गई है। इसमें तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने की धारा भी लगी है। थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

हादसे में सवारी की मौत के बाद शव फेंककर भागा ऑटो चालक। प्रतीकात्मक तस्वीरघटना को लेकर बताया गया कि रविवार को आधी रात बाद पुलिस ने विजय नगर कालोनी में मानस मंदिर के समीप एक युवक का शव बरामद किया था। उसके चेहरे से काफी खून बह रहा था। वहां उसके एक पैर की चप्पल भी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो न्यू बाइपास से ज्ञान गंगा भवन के सामने बायोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया वाली सड़क पर दूसरी चप्पल में मिली। पास में मोबाइल भी था, जिस पर लगातार घंटी बज रही थी।

दरभंगा के रहने वाले थे मृतक

पुलिस ने फोन उठाया तो आशु रंजन नामक व्यक्ति ने युवक की पहचान की। मृतक दरभंगा निवासी चंदन कुमार था। रविवार शाम सात बजे वे दरभंगा से पटना के लिए बस से चले और रात 11 बजे बैरिया बस स्टैंड पहुंचे। इसके बाद उन्हें पटना जंक्शन जाना था, जहां आशु इंतजार कर रहे थे। चंदन की मौत की खबर सुनकर आशु वहां आए। चंदन के स्वजनों को भी बुलाया गया।

ट्रैक्टर की ट्राली ने ऑटो में मारी थी टक्कर

पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू किया। मौके पर एफएसएल की टीम और डाग स्क्वायड बुलाया भी गया था। फुटेज के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि ऑटो हाइवा को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से ट्रैक्टर आ गया। दोनों वाहनों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर की ट्राली ऑटो के पिछले भाग से लगी। इससे चंदन की मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading