गया: कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी

गया: बिहार के गया में स्नातक-02 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. गया शहर के जिला स्कूल एवं चंदौती प्रखंड कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं. जहां मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. कहीं किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

आठ जिले के 1 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे वोट

गया 02 स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए गया सहित कुल आठ जिले आते हैं. जिनमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जिला शामिल है. इन आठों जिलो में स्नातक निर्वाचन मतदाताओं की संख्या 1 लाख 19 हजार 838 है. जबकि शिक्षक निर्वाचन मतदाताओं की संख्या 19 हजार 534 है. मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.

किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. मतदाता भी कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.

मतदान केंद्र पर अच्छी व्यवस्था

वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान करने आए मतदाता असिस्टेंट प्रोफेसर अविनाश कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र पर अच्छी व्यवस्था की गई है. पूर्व में भी हमने मतदान किया है. इस बार मतदान केंद्र पर अच्छी व्यवस्था की गई है. शिक्षा और शिक्षकों के बेहतरी के लिए हमने मतदान किया है. विद्यालय और महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्तर अच्छा हो, शिक्षकों के स्तर में सुधार हो, इसी सोच के साथ मतदान कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading