चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, राबड़ी देवी ने निभाई अहम भूमिका, यात्रियों में खुशी की लहर

बक्सर : ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी गूंजते ही यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महिला वैशाली जिले के कैलाश चक की रहनेवाली है, जो अपने देवर के साथ सफर कर रही थी। चलती ट्रेन में जब महिला को लेबर पेन शुरू हुआ तो किसी यात्री ने इसकी जानकारी RPF को दी। जिसके बाद से महिला की देख-रेख शुरू हो गई। ट्रेन बक्सर पहुंची तो बच्चे ने जन्म लिया। इस दौरान सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस बक्सर में आधे घंटे से ज्यादा देर तक खड़ी रही।buxar train childदेवर के साथ सफर कर रही थी महिला

मिली जनकारी के अनुसार वैशाली जिले की कैलाश गांव की निवासी प्रतिमा कुमारी अपने देवर प्रमोद कुमार के साथ सफर कर रहीं थीं। सिकंदराबाद से दानापुर तक उनको जाना था। ट्रेन जैसे ही उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से खुली, तभी महिला यात्री प्रतिमा कुमारी को लेबर पेन शुरू होने लगा। दर्द की वजह से वो बेचैन होने लगी। आसपास के महिला यात्रियों ने हालात को संभालने का प्रयास किया।

बक्सर रेलवे के अधिकारियों ने दिखाई तत्परता

ट्रेन में सफर कर रहे किसी यात्री ने मार्गदर्शन दल के प्रधान ऋषि अभिषेक सिंह को सूचना दी। जानकारी मिलते के साथ ही उन्होंने तत्परता दिखाई। एस-7 कोच को अटेंड किया। गरम पानी और चाय के अलावा जरूरी चीजें मुहैया कराई। बक्सर पोस्ट प्रभारी RPF की ओर से बताया गया कि सूचना पर टीटीई और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को तत्काल सूचित किया गया। एएसआई सुनील कुमार, आरक्षी संजीत कुमार सिंह और जीआरपी बक्सर के एएसआई सुनील सिंह के साथ महिला आरक्षी राबड़ी देवी ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर अटेंड किया।

बक्सर जीआरपी की महिला आरक्षी राबड़ी देवी ने ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की काफी मदद की। कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी होने का फर्ज निभाते हुए राबड़ी देवी ने महिला का भरपूर सहयोग किया। जिसके बाद एक स्वस्थ लड़के का जन्म हुआ। बाद में मौके पर रेलवे के डॉक्टर भी पहुंचे। महिला और बच्चे का इलाज करने के बाद उन्होंने स्वस्थ बताया। इस दौरान 38 मिनट तक ट्रेन बक्सर में खड़ी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading