मुजफ्फरपुर : भगवानपुर के रेवा रोड स्थित अनुराधा मार्केट में कौशल विकास निगम द्वारा प्रमाणित संस्थान यूएस फाउंडेशन पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज की तरफ से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रौद्यिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी एवं पूर्व विधायक केदार प्रसाद रहे। अतिथियों को कॉलेज द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसराइल मंसूरी से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि जो अभी वर्तमान में देश के युवाओं की हालत बहुत खराब है। अगर युवा करियर को अगर गंभीरता से नहीं लेंगे, तो आने वाले भविष्य चिंताजनक हो सकता है। इसराइल मंसूरी ने कहा कि यूएस फाउंडेशन पारामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज युवाओं के उज्ज्वल भविष्य देने का कार्य करता है। छात्रों को एक बेहतर भविष्य देता है। साथ ही उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि शान्ति और सद्भाव के साथ देश की सेवा करें। जिससे कि देश का विकास हो।
आपको बता दें कि युवा फाउंडेशन कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के उत्तरण के द्वारा सन 2015 से संचालित है। यहां पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को डीएमएलटी, ओटी ड्रेसर फिजीशियन असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट तथा अन्य सभी कोर्स में प्रशिक्षित कर उन्हें सरकारी अस्पतालों में ऑन जॉब इनडिंग कराई जाती है। साथ ही प्रशिक्षण के बाद संस्थान से ही उन्हें प्लेसमेंट दिया जाता है। विद्यार्थियों को अपने स्थानीय शहर के अलावा पटना, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता एवं छोटे बड़े कई अन्य शहरों में नौकरी प्रदान किए जाते हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट देकर प्रशिक्षित किया जाता है। 2015 से अभी तक 3304 छात्र प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके हैं।


