दोस्त ने दी थी BJP नेता को ब’म से उ’ड़ाने की ध’मकी, केस वापस लेने पहुंचे तो पुलिस बोली….

मुजफ्फरपुर: कभी-कभी हमारे दोस्त मजाक के चक्कर में सारी हदें पार कर देते हैं। कई बार एक मजाक से किसी की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही हुआ मुजफ्फरपुर के भाजपा नेता के साथ, दोस्त के एक मजाक के कारण उनका चैन-आराम सब छीन गया था। भाजपा नेता देवांशु किशोर को मोबाइल पर कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद भाजपा नेता दहशत आ गए और उसके बाद थाने में केस दर्ज कराने पहुंच गए। इस मामले में धमकी देनेवाला भाजपा नेता का दोस्त ही निकला।

दोस्त ने दी थीमुजफ्फरपुर के BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकीभाजपा नेता मंगलवार को थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि उनके दोस्त ने ही उन्हें मजाक में धमकी दी थी। नगर डीएसपी व थानाध्यक्ष से भाजपा नेता ने कहा कि आवाज पहचानने में उनसे भूल हो गई थी। कॉल करने वाले उनके मित्र हैं। आवाज बदलकर उनसे मजाक किया गया था।

कोर्ट में चला गया मामला

काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में प्राथमिकी की जा चुकी है। वरीय अधिकारी के जांच और निर्देश के बाद ही पूरा मामला समाप्त होगा। पुलिस का यह भी कहना है कि मामला कोर्ट में जा चुका है। भाजपा नेता को पूरी जानकारी कोर्ट में भी देनी होगी। बता दें कि मामला दर्ज करने के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने यह पता लगा लिया था कि भाजपा नेता को किसने कॉल किया था। नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि भाजपा नेता ने करीबी मित्र के द्वारा काल कर धमकी देने की बात बताई है।

कॉल कर धमकी दी-‘धर्म विशेष का नेता बनते हो घर समेत उड़ा दूंगा…’

प्राथमिकी के मुताबिक, भाजपा नेता ने सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कलमबाग चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान, उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। उधर से धमकी देते हुए कहा गया कि तुम एक धर्म विशेष के नेता बनते हो। तुमको घर समेत बम से उड़ा देंगे।

जब भाजपा नेता ने पूछा कि आप कौन हैं? कहां से बोल रहे हैं? इस पर कॉल पर बात करने वाला शख्स उन्हें गाली देने लगा। भाजपा नेता ने जब नंबर सर्च किया तो प्राइवेट नंबर लिखा मैसेज नजर आया। स्क्रीन पर नंबर नहीं दिखा। भाजपा नेता के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.