पटना के हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

पटना: राजधानी पटना में भगवान राम के भकत हनुमान का आज जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. आज बड़ी ही धूमधाम से पूरे देश में महावीर जयंती मनाई जा रही है. पुजारी के अनुसार आज चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है. आज उद्या तिथि को मानकर ही हनुमान जन्मोत्सव की तिथि आती है. राजधानी पटना जंक्शन पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. साथ ही सभी भक्तों की भीड़ वीर बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचती है.

मंदिर प्रशासन की तमाम व्यवस्थाएं

हनुमान जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर प्रशासन की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं. जो भी श्रद्धालु भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. उनको पुलिस प्रशासन की टीम की मदद से दर्शन करवाया जा रहा है. आज श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान का जन्मोत्सव के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ दुगनी हो गई है. इसी कड़ी में आज हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक कतार बद्ध होकर वीर बजरंगबली का पूजा कर रहे हैं. अपने घर परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना कर रहे हैं. हनुमान जी के प्रिय भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर मंगल कामना किया जा रहा है. जिसके लिए महावीर मंदिर की तरफ से नैवेद्यम प्रसाद की भी व्यवस्था की गई.

गर्मी से बचने के लिए टेंट समयाने की व्यवस्था

महावीर मंदिर प्रशासन की ओर से गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में कपड़ों का सेड से मंदिर परिसर को घेरा गया है. हालांकि अमूमन दिनों की भांति जिस तरह से वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों के लिए खोला जाता है. ठीक उसी प्रकार आज हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भी पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों के लिए पट खोला गया. हालांकि मंदिर परिसर में पहुंचने वाले भक्तों के किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसकी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. मंदिर से लेकर गेट तक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.