शादी से इंकार करना युवक को पड़ा महंगा, लड़की के परिजनों ने ज’हर देकर की ह’त्या, परिजनों में मचा को’हराम

पूर्णिया: पूर्णिया में युवक और उनके परिवार वालो ने जब शादी करने से इंकार किया तो प्रेमिका के परिवार वालो ने युवक को बहला फुसलाकर बुलाया और जबरन जहर खिला दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से बिमार हो गया। परिजनो ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार को रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 की है।

Woman and two children died after taking poison in Bihar murder allegation on husband - बिहार में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, पति पर हत्या के आरोपमृतक की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 के रहने वाले मोहम्मद इस्राइल का बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम ( 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई। वहीं मृतक के परिजनो ने लडकी और उनके परिवार वालो के खिलाफ रौटा थाना में मामला दर्ज करा दिया है।

मृतक के पिता मोहम्मद इस्राइल ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सोरहिया गांव के रहने वाली रिंकी खातुन नाम की लडकी रौटा स्थित अपने बहनोई के पास अक्सर आती थी। उनका बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम और रिंकी के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बाद में पता चला कि लडकी का किसी और भी लडका के साथ अफेयर चल रहा है। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार करते ही लडकी वाले भडक गए और तरह तरह से धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को लडकी और उनके परिवार वालो ने मुनाजीर को बहला-फुसलाकर बुला लिया और जबरन जहर खिला दिया। जहर खाते ही उसकी तबियत बिगडने लगी। उसे रौटा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनो ने लडकी और उनके परिवार वालो पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद लडकी और उनके परिवार वाले गांव छोड़कर भाग गए है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading