नालंदा में दुकानदार को बकाया उधार मांगना पड़ा महंगा, गला रे’तकर कर दी ह’त्या

नालंदा: बिहार के नालंदा में गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन मारपीट की घटना सामने आ रही है. जनरल स्टोर चलाने वाले दुकानदार से एक युवक ने उधार का सामान लिया था. जब दुकानदार ने उससे उधार का पैसा मांगा तो दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई. दुकानदार का शव चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर फोरलेन के पास झाड़ियों में मिला. पुलिस शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है.

झाड़ियों में मिला शव

घटना के संबंध में मृतक का छोटा भाई सूरज ने बताया कि सुबह जब गांव के लोग टहलने निकले तो झाड़ियों में शव देखा. सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दुकान से दिया था उधार का सामान

मृतक की पहचान प्रकाश कुमार पिता विजय प्रसाद के रूप में की गई. वह चंडी बाजार में जनरल स्टोर चलाता था. दुकानदार ने उसी गांव के युवक को उधार सामान दिया था. देर शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन शुरू की. जब कुछ नहीं पता लग पाया तो इसकी सूचना थाना को दी. तभी अहले सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर फोरलेन किनारे मिला. जिसमें उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर का रहने वाला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading