लव मैरिज के बाद ना’कारे को 20 लाख कै’श, कार चाहिए थी, नहीं मिली तो मा’र डा’ला

मुजफ्फरपुर: बिहार की नीतीश सरकार ने दहेज के खिलाफ बहुत सख्त अभियान चला रखा है। इसलिए, बिहार में दहेज हत्याओं की खबर शराबबंदी के बीच जहरीली शराब मिलने जैसी है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जो हुआ, उसे सरकार और समाज के मुंह पर जोरदार चोट कहें तो भी कम होगा। छह महीने पहले प्यार में फांसकर और लड़की के परिवार वालों को मजबूर कर जो लड़का शादी रचाता है, वही दहेज से असंतुष्ट होकर 20 लाख कैश और 17 लाख की गाड़ी मांगते-मांगते लड़की को मार डालता है। लड़की के घर वाले उसकी लाश को ससुराल के दरवाजे पर ले जाते हैं और यहीं अंतिम संस्कार कर देते हैं।

काजल की चिता का धुआं अब इस घर पर कालिख

दहेजलोभी आकाश के घर के सामने काजल की चिता से निकला धुआं अब उसके घर के हर सदस्य के चेहरे पर कालिख की तरह नजर आएगा। बिहार में दहेज हत्याएं लगातार हो रही हैं, इस कड़ी में कुछ अलग तरह की घटना मंगलवार को मुजफ्फरपुर में हुई। हत्या का विरोध जताने के लिए इस कड़ी धूप में विवाहिता काजल के मायके वालों के साथ उसकी तरफ के लोग जुटे और लाश के साथ आरोपी आकाश के घर, यानी काजल की ससुराल के सामने पहुंचकर विरोध जताने लगे। गुस्सा ऐसा था कि लोगों ने ससुराल के सामने ही काजल की चिता सजाई और उसे आग भी दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading