मुजफ्फरपुर पीडब्ल्यूडी संघ एवं बुनियाद केंद्र मुशहरी मुजफ्फरपुर के संयुक्त सहयोग से 2 दिव्यांगजन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सेरेब्रल पाल्सी 65% अनुभव राज माडीपुर निवासी हैं। जिनको 1 दिन के लिए राज्य नि:शक्ता आयुक्त बनाया गया था। 2019 में अपने कार्यकाल में अनुभव राज ने बसों में दिव्यांगों के लिए सीट रिजर्व करने और बस अड्डे पर रैम्प लगाने का आदेश दिया था।
अनुभव राज कहते हैं कि पहले स्कूल आने-जाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था , व्हीलचेयर प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि अब सही सलामत हमारी पढ़ाई पूरी होगी, अब कोई कठिनाई नहीं आएगी। साथ ही कॉलेज में भी एक क्लास से दूसरे कक्षा में जाने के समय में समस्या आती थी जिसमें गोद में उठाकर के ले जाना पड़ता था, अब इसे निदान पाया हूं। बहुत ही खुशी महसूस हो रही है।

दूसरे सेरेब्रल पाल्सी 60% विवेक कुमार रामपुर दक्षिण औराई मुजफ्फरपुर निवासी हैं। हथौड़ी मुजफ्फरपुर निवासी विवेक कुमार कहते हैं की मै उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर दक्षिण में पढ़ाई करते आ रहा था। परंतु स्कूल मेरे पिताजी कंधे पर उठाकर क्लास के लिए ले जाया करते थे। अब मैं बहुत ही खुश हूं कि अपने स्कूल पढ़ाई के लेकर इस व्हीलचेयर द्वारा आसानी से आना-जाना कर सकता हूं। इसके बाद स्कूल से पास आउट होने के बाद रामकिशोर उच्च विद्यालय छपरा 9 क्लास में पढ़ाई रेगुलर रखूंगा ।
इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर पीडब्ल्यूडी संघ जिला कार्यक्रम समन्वयक सह राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा तथा बुनियाद केंद्र के DPM का विशेष सहयोग रहा है। साथ ही व्हीलचेयर प्राप्त करते समय में अजय कुमार – रंजन प्रोस्थेटिस्ट एंड ऑर्थोटिस्ट , कुमारी पूर्णिमा – केस मैनेजर , हनी – काउंसलर
इत्यादि पूरे बुनियाद केंद्र के परिवार तथा उपकरण वितरण सिलेक्शन कमिटी जिला प्रशासन इत्यादि सभी मौजूद रहें।