कटिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ पति पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है की कर्ज तले दबे पति-पत्नी ने ख़ुदकुशी कर लिया है।
फलका थाना क्षेत्र के पोटिया ओपी के खोता गांव के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगल मंडल और उसकी पत्नी ममता देवी ने कर्ज तले दबे होने के कारण आत्महत्या किया है। घटना की पुष्टि करते हुए परिजनों ने कहा कि मंगल मंडल के पैर टूट गया था और पिछले कई दिनों से काम धंधा नहीं होने से वह परेशान था।
इस बीच कर्ज के बोझ से परेशान होकर दोनों पति-पत्नी आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।