नवादा: नवादा में एक कैदी ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। कैदी पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। पुलिस कैदी को पकड़ने के लिए तबाड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
दरअसल, पूरा मामला बुधवार का है। जहां नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है और घटना की जानकारी मिलते ही ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मोहल्ला निवासी भोला सिंह के पुत्र अतुल कुमार के रूप में किया गया।
बता दें कि, मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद नवादा की सदर अस्पताल में देर रात कैदी वार्ड में दोनों को भर्ती कराया गया था। उसी दौरान बुधवार को एक कैदी ने पुलिस के होमगार्ड जवान को चकमा देकर हाथ के हथकड़ी खुलवा कर फरार हो गए।