मक्का व्यवसायी लू’टकांड का खु’लासा, ट्रक के ड्राइवर ने ही रची थी लू’ट की सा’जिश, 6 गि’रफ्तार

कटिहार: बिहार के कटिहार में मक्का व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा हो गया है. कटिहार पुलिस ने कारोबारी से लूटपाट के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी के पास से लूटे गए दो लाख रुपये से ज्यादा रकम और कारोबारी के मोबाइल भी बरामद किए गए. साथ ही उन सभी आरोपियों के पास से उपयोग में किए गए छह मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले का उद्भेदन हो गया है.बहरखाल बांध के पास हुई थी लूटपाट

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र में बहरखाल बांध के पास मक्का व्यवसायी से लूटपाट की घटना की योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया. एसपी ने बताया कि मक्का व्यवसायी पूर्णिया जिले के गुलाबबाग मंडी से मक्का बेचकर वापस लौट रहा था. तभी हथियारबंद अपराधियों ने मक्का व्यवसायी से लूटपाट कर लिए.

एसआइटी ने की गिरफ्तारी

सूचना मिलने के बाद एसपी ने एसडीपीओ बारसोई प्रेमनाथ राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. इसी बीच एसआइटी की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के दो लाख उनचास हजार पांच सौ रुपये भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने इसके अलावे आरोपियों के पास से व्यवसायी के लूटे गये मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.