गोपालगंज: जिले का माधव मठ में भगवान हनुमान जी की 54 फीट की प्रतिमा के कारण भक्तों के लिए बड़ा आस्था का केंद्र बन गया है. इस प्रतिमा को देखने के लिए गोपालगंज ही नहीं यूपी और आस-पास के जिलों से लोग आ रहे है. सात किलोमीटर की दूरी से हीं यह प्रतिमा आपको दिखा जाएगी. यही नहीं प्रतिमा को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक का निर्माण कराया गया है.
प्रतिमा की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है. गोपालगंज के माधव मठ स्थित भगवान हनुमान जी विशाल प्रतिमा को देखने के लिए लोग दूर-दराज से पहुंच रहे हैं. माधव मठ अब धार्मिक पर्यटन स्थल का रूप लेने लगा है.
भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनकर हुआ तैयार
रतन सिंह ने बताया कि वह एक बार हिमाचल प्रदेश में घूमने गए थे. वहां पर वह कई देवी-देवताओं की विशाल प्रतिमा को देखा. इसके बाद मन में ख्याल आया कि इस तरह की प्रतिमा अपने गांव में बन सकता है. इसके बाद अपने गांव में ही हनुमान जी की प्रतिमा का निर्माण कराना शुरू किया.
भगवान हनुमान जी की 54 फीट की प्रतिमा बनाने का काम 2007 में शुरू हुआ था जो 2014 में बनकर तैयार हो गया. इस दौरान बीच-बीच में कार्य बाधित भी रहा. रतन सिंह ने बताया कि यहां पर दो बार यज्ञ भी हो चुका है. पहली बार यज्ञ 2014 में और दूसरी बार 2018 में सम्पन्न हुआ.
ऐसे पहुंच सकते है माधव मठ
गोपालगंज मुख्यालय से माधव मठ की दूरी 12 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सबसे पहले बंजारी पहंचना होगा. इसके बाद कोन्हवा जाने के लिए यहां वाहन मिल जाएंगे. कोन्हवा से उतरकर आप ई-रिक्शा से मंदिर जा सकते है.
हालांकि श्रद्धालु यहां दर्जन और पूजन के लिए रोजना पहुंचते हैं. लेकिन इस मंदिर में शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की आपरा भीड़ लगती है. वहीं मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूज-अर्चना की जाती है और शाम को भव्य आरती का भी आयोजन किया जाता है.