DMCH में मा’नवता श’र्मसार, मुंह में इं’सानी पैर लेकर जाता दिखा कुत्ता, उपाधीक्षक ने झाड़ा पल्ला

दरभंगा: बिहार सरकार भले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा करे लेकिन वहां की व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है. आये दिन सरकारी अस्पताल की कुव्यवस्था खबरों की सुर्खियां बनती है. लेकिन व्यवस्था सुधारने की जगह दिनों दिन बिगड़ती जा रही है. ताजा मामला उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का है. डीएमसीएच में एक आवारा कुत्ता इंसान के पैर को अपने मुंह मे दबाये खुलेआम परिसर में घूमता देखा गया. कुत्ता उसे खाने के लिए जगह तलाश कर रहा था. इस वीभत्स नजारे को देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए.

dogs become trouble for people only 405 registered in 8 months doctors  advice - लोगों के लिए परेशानी बने खूंखार कुत्ते, आठ महीने में सिर्फ 405 का  हुआ रजिस्ट्रेशन; डॉक्टर्स ने दी ...DMCH में मानवता शर्मसार

वहीं इस नजारे को देखने वाले स्थानीय राजा प्रसाद ने बताया कि चारदीवारी नहीं होने की वजह से आवारा कुत्ता व अन्य आवारा पशु घूमते रहते हैं. उसी का नतीजा है कि एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में इंसान का पैर लेकर एनेस्थीसिया विभाग के परिसर में आ गया और उसे खाने की कोशिश करने लगा. इस खौफनाक मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए. सवाल उठता है कि आखिर कुत्ता कटा हुआ इंसान का पैर कहां से लेकर आया. क्या यह अस्पताल की बड़ी लापरवाही है.

उपाधीक्षक का बयान

इस संबंध में जब डीएमसीएच के उपाधीक्षक हरेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि डीएमसीएच का बायो मेडिकल वेस्ट के लिए एजेंसी कार्यरत है.अस्पताल से जितने बायोमेडिकल वेस्ट निकलते हैं, सभी को पैक कर बायो मेडिकल वेस्ट के कर्मचारी को देते हैं. वो लोग उसे ले जाकर डिस्पोजल करते हैं. चूंकि इस कैंपस से सटे हुए भी बहुत सारे प्राइवेट अस्पताल हैं, हो सकता है कि कुत्ता वहीं से यह पैर लेकर आया हो.

पहले भी आ चुका है मामला सामने

ऐसे में अब सवाल यह उठता है की कुत्ते के पास इंसान का पांव कहां से आया? अगर कुत्ता कहीं दूसरे जगह से पांव का हिस्सा DMCH लेकर आ भी गया तो, लाखों के खर्च पर तैनात सुरक्षा कर्मी क्या कर रहे थे? इस पूरे मामले में DMCH प्रशासन की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी DMCH में नवजात बच्चे का शव नोचते हुए कुत्ते का वीडियो सामने आया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.